जी हां दोस्तो मौसम को लेकर बड़ा अपडेट है, अगले 5 दिन बारिश भारी प्रहार करने वाली है। 27 जुलाई तक अलर्ट हो गया प्रशासन अमला पहाड़ों पर नए मंकराते नए खतरे की ओर क्यों मौसम विभाग कर रहा है इशारा बताउंगा आपको पूरी खबर, ताकि आप भी हो जाएं सावधान। दोस्तो, अगर आप अगले कुछ दिनों में चारधाम यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों को चारधाम यात्रा के लिहाज से बेहद संवेदनशील बताया है। भारी बारिश, भूस्खलन और चट्टानें गिरने का खतरा बढ़ सकता है, ऐसे में ज़रा-सी लापरवाही आपकी यात्रा को मुश्किल में डाल सकती है। दोस्तो ताजा और नई अपडेट ये है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें चारधाम यात्रा वाले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले भी शामिल हैं. भारी बारिश के दौरान इन पर्वतीय जिलों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है, जिससे यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। दोस्तो मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और 25-26 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। दोस्तो जैसा कि आप जानते हैं उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के अलग-अलग राज्यों से चारधाम पहुंच रहे हैं। ऐसे समय में मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उनमें चारधाम यात्रा के प्रमुख जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली भी शामिल हैं।
दरअसल दोस्तो चार धामयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पर्वतीय और बेहद संवेदनशील मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है। इन मार्गों पर कई ऐसे लैंडस्लाइड जोन हैं, जहां बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना रहता है। सामान्य बारिश में भी इन स्थानों पर आवाजाही प्रभावित होती है, जबकि भारी बारिश के दौरान जोखिम और बढ़ जाता है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी ने चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दोस्तो मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के अलावा गढ़वाल मंडल के देहरादून जिले में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में आने वाले दिनों में मौसम चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। चारधाम यात्रा क्षेत्र पर सबसे ज्यादा नजर इसलिए है क्योंकि यहां इस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। बारिश के दौरान यात्रा मार्गों पर लैंडस्लाइड, सड़क अवरुद्ध होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में दोस्तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी.मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है. संवेदनशील मार्गों पर निगरानी बढ़ाने, लैंडस्लाइड जोन पर जेसीबी और मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मौसम की स्थिति के अनुसार यात्रा संचालन पर निर्णय लेने की चुनौती प्रशासन के सामने होगी।
चारधाम यात्रा के लिए यह सप्ताह बेहद संवेदनशील रहने वाला है। श्रद्धालुओं को भी मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करते हुए यात्रा की योजना बनाने की जरूरत है, क्योंकि पहाड़ों में भारी बारिश के दौरान कुछ मिनटों में ही हालात बदल सकते हैं। दोस्तो, पहाड़ों का मौसम कब करवट बदल ले, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होता। कुछ मिनटों की तेज बारिश भी सड़कें बंद कर सकती है, पहाड़ों से मलबा गिर सकता है और यात्रा घंटों नहीं, कई बार दिनों तक प्रभावित हो सकती है।अगर आप अगले 3 से 5 दिनों में चारधाम यात्रा पर निकलने वाले हैं, तो मौसम विभाग और जिला प्रशासन की हर अपडेट पर नजर जरूर रखें। मौसम साफ होने पर ही यात्रा करें, संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक रुकने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें। याद रखिए दर्शन तभी सफल हैं, जब यात्रा सुरक्षित हो। इसलिए जल्दबाजी नहीं, सतर्कता और सावधानी को अपनी सबसे बड़ी तैयारी बनाइए।