आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नरेंद्र जी. को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया हैं। Chief Justice Narendra G केंद्र सरकार ने सोमवार को मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून मंत्रालय की ओर से उनकी नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए हैं। उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की कॉलिजियम ने 25 सितंबर 2024 को की थी। बता दें फिलहाल न्यायमूर्ति मनोज कुमार उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक न्यायाधीश है।
जस्टिस नरेंद्र जी को 02 जनवरी 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 30 अक्टूबर 2023 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया गया और तब से वे वहीं कार्यरत हैं। न्यायमूर्ति नरेंद्र जी का पैतृक हाईकोर्ट कर्नाटक है और वे कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश रहे हैं। उनकी नियुक्ति 2015 में कर्नाटक हाईकोर्ट में हुई और 10 अक्टूबर 2023 को आंध्र प्रदेश स्थान्तरित हुए थे। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले, उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत की. वह कर्नाटक और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायिक और प्रशासनिक पक्षों में काफी अनुभवी न्यायाधीश हैं।