दोस्तो, पितृ पक्ष में बदरीनाथ धाम क्यों बन जाता है मोक्ष का महाद्वार?देश-विदेश से श्रद्धालु ब्रह्म कपाल पहुंचकर क्यों करते हैं पिंडदान?अलकनंदा के तट पर आस्था, तर्पण और पूर्वजों की मुक्ति का ये अद्भुत दृश्य देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे क्योंकि यहां सातसमंदर पार से विदेशी भी पहुंचे हैं। दोस्तो सनातन धर्म में माता-पिता और पूर्वजों की सेवा केवल उनके जीवनकाल तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके जाने के बाद भी उनकी आत्मा की सद्गति यानि मृत्यु के बाद आत्मा की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए तर्पण और पिंडदान को परम कर्तव्य माना गया है। और जब बात पिंडदान की हो, तो देवभूमि उत्तराखंड के चमोली में स्थित बदरीनाथ धाम का महत्व सबसे सर्वोच्च हो जाता है। दोस्तो भगवान नारायण के इस पावन धाम को केवल बैकुंठ नहीं, बल्कि मोक्ष का साक्षात द्वार कहा जाता है। यही वजह है कि इन दिनों चल रहे पावन श्राद्ध पक्ष यानी पितृ पक्ष के दौरान देश ही नहीं, बल्कि सात समैंडर पार से भी सैकड़ों श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। अलकनंदा की लहरों के बीच मंत्रोच्चार और पिंडदान का यह अलौकिक दृश्य आत्मा को झकझोर देने वाला है। दोस्तो हिमालय की गगनचुंबी चोटियों के बीच बसा नारायण का यह अलौकिक दरबार इन दिनों एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। यह समय है पितृ पक्ष का, जहां सनातन रीती-रिवाजों के अनुसार लोग अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं दोस्तो चारों तरफ वेदमंत्रों की गूंज, धूप-दीप की सुगंध और अलकनंदा नदी के पावन जल से तर्पण करते श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले इन श्रद्धालुओं का सिर्फ एक ही लक्ष्य है—अपने पितरों को सांसारिक बंधनों से मुक्त कराकर मोक्ष की प्राप्ति करवाना।
दोस्तो बदरीनाथ धाम में पिंडदान का महत्व अन्य सभी तीर्थों से विशिष्ट क्यों माना जाता है? इसके पीछे छिपा है पौराणिक रहस्य। धाम परिसर में स्थित ब्रह्म कपाल वो महातीर्थ है, जिसके बारे में मान्यता है कि यहां स्वयं भगवान शिव को ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति मिली थी। वहीं दोस्तो शास्त्रों के अनुसार, गया, काशी और प्रयाग में पिंडदान करने के बाद भी यदि पितरों को पूर्ण मोक्ष न मिले, तो ब्रह्म कपाल पर किया गया एक मात्र श्राद्ध आत्मा को सीधे विष्णु लोक भेज देता है। दोस्तो यही कारण है कि इस पावन माटी पर कदम रखते ही श्रद्धालु अपने पूर्वजों की मुक्ति के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हो जाते हैं। दोस्तो इस पावन बेला में बदरीनाथ धाम की भौगोलिकता भाषाई और राष्ट्रीय सीमाओं को तोड़ देती है देश के कोने-कोने—चाहे वो दक्षिण भारत हो, गुजरात हो या बंगाल—हर प्रांत से लोग यहाँ खिंचे चले आ रहे हैं। इतना ही नहीं, एनआरआई (NRI) और विदेशी श्रद्धालु भी अपनी जड़ों और पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने देवभूमि पहुंच रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों के निर्देशन में पूरी शुद्धता और वैदिक रीति-रिवाज के साथ जौ के आटे, तिल और कुशा के माध्यम से पिंड तैयार किए जा रहे हैं। हर एक अर्घ्य के साथ पितरों से सुख, समृद्धि और वंश वृद्धि का आशीर्वाद मांगा जा रहा है। दोस्तो कड़ाके की ठंड और पहाड़ों के कठिन रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। तप्त कुंड के गर्म जल में स्नान करने के बाद श्रद्धालु सीधे ब्रह्म कपाल की ओर रुख करते हैं और तर्पण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भगवान बद्री विशाल के दिव्य दर्शन कर अपनी यात्रा को सफल बनाते हैं।
प्रशासन और बदरी-केदार मंदिर समिति ने भी पितृ पक्ष में उमड़ने वाली इस भारी भीड़ को देखते हुए घाटों और परिसर में विशेष सुरक्षा व सुगम दर्शन की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की हैं, ताकि मोक्ष की कामना लेकर आए किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। दोस्तो बदरीनाथ धाम में चल रहा यह पितृ पक्ष हमारी उस महान सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो हमें सिखाती है कि हमारे पूर्वज भले ही इस लोक में न हों, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है। ब्रह्म कपाल के पावन तट पर बहती अलकनंदा की धारा इन दिनों हजारों आत्माओं की तृप्ति की गवाह बन रही है। अगर आप भी अपने पितरों के निमित्त तर्पण या पिंडदान की योजना बना रहे हैं, तो बदरीनाथ धाम से श्रेष्ठ कोई और स्थली नहीं हो सकती। हमारी इस विशेष धार्मिक प्रस्तुति पर अपने विचार कमेंट बॉक्स में साझा करें और भगवान बद्री विशाल के सम्मान में ‘जय बद्री विशाल’ जरूर लिखें।