जी हां दोस्तो जिस तरह से देश के सबसे बड़े धाम अयोध्या में राम के दरबार से चोरी घटना देश भर में हकड़ंप मचाया। दोस्तो जिस तरह चढावे की लूट राम मंदिर मची जिस तरह से राम मंदिर में चंदे की चोरी के बाद चंपत राय पर आरोप लगे, उनका नाम जुड़ा। अब दोस्तो अपने उत्तराखंड के बद्रीनाथ में ठीक उसी तरह से भक्तों की भक्ती से खेला हो रहा है, लूट मची है यहां। हालांकि अभी जांच हो रही है, लेकिन जिस तरह के आरोप लगे हैं। उन्होंने एक बड़े सवाल को जन्म दिया है, वो कि क्या सच में लुट रहे हैं देवभूमि के धाम और हमें खबर तक नहीं। बहुत कुछ समझ पाएंगे इस खेल के बारे में। दोस्तो कुछ समय पहले अपने देश में एक नारा खूब गूंजा ना खाउंगा और ना खाने दूंगा। इस नारे को करप्शन पर जीरो टॉलरेशन के तौर पर गढा गया, लेकिन दोस्तो आज जब देश के भव्य और दिव्य मंदिरों का खजाना लूटा जा रहा है। चंदे की चोरी के आरोपों से कई बड़े लोग कई ट्रस्ट और कई समितियां सवालों के घेरे में फंसती दिखाई दे रही हैं, तो फिर उस नारे का क्या करना।
दोस्तो अभी राममंदिर से हुई चंदा चोरी का मामला शांत भी नहीं हुआ था। उसका खुलासा तक नहीं हो पाया, लेकिन इधर अपने उत्तराखंड में बद्रीनाथ चंदा चोरी ने सरकार सिस्टम स्रद्धालुओं को सकते में ला दिया कि यहां भी भक्तो की भक्ती के साथ खेला हो गाया। दोस्तो अब उत्तराखंड में ये पूछा जा रहा है कि बद्री-केदार का चंपत कौन, लेकिन पहले आप थोड़ा खबर को समझ लीजिए और गहराई से क्या हैं आरोप। कौन लगा है और बीकेटीसी के अध्यक्ष क्या कह रहे हैं। उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद के बाद अब बद्रीनाथ धाम का मामला भी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर आरोप सामने आने और शिकायत मिलने के बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। समिति का कहना है कि जांच निष्पक्ष होगी और यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दोस्तो अब आपको दिखाता हूं मामले की शुरुआत हिंदूवादी संगठन भैरव सेना के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री द्वारा बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह रांगड़ को लिखे गए शिकायत पत्र से हुई..और जब पत्र जारी हुआ तो सवाल हुए। कई लोगों ने खास कर बीकेटीसी से जुड़े लोगों ने खबर को लेकर सवाल खड़े किए, लेकिन ऊसके बाद आरोप लगाने वाले संदीन खत्री खुद सामने आए तो उन्हों ने तो आरोप ही नहीं लगाए, उन्होंने सबूतों सीसीटीवी फुटेज और उन लोगों के नाम के खुलासा करने की बात की जो बद्रीनाथ मंदिर से चंदा चोरी में शामिल हैं। दोस्तो अब बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी का मामला गरमाता दिखाई दिया और शिकायतकर्ता अपने आरोपों पर कायम हैं कि चोरी तो हुई है और अब बद्रीनाथ मंदिर में हुई लूट को लेकर चेतावनी और अल्टीमेट दिया जा चुका है। दोस्त 3 जुलाई को भेजे गए पत्र में दावा किया गया कि उन्हें जानकारी मिली है कि बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना के दौरान कथित रूप से चोरी की घटना हुई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बीकेटीसी अध्यक्ष के कथित निजी सचिव ने चढ़ावे में सेंधमारी की है। साथ ही पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की गई है।
दोस्तो जांच होनी चाहिए एसआईटी का गठन होना चाहिए लेकिन क्या जांच होगी, लेकिन दोस्तो जब हिंदूवादी संगठन भैरव सेना से ये पूछा जाता है कि किस बुनियाद पर ये आरोप लगाए जा रहे हैं और सबूत किया हैं उनके पास। दोस्तो तो फिर सीसीटीवी फोटेज जारी होने चाहिए सुबह का वक्त बताया गया है कि समय पता है,लेकिन अब तक किसी ने भी सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं जारी किए.. फिर वो भैरव सेना वाले हों या फिर बीकेटीसी वाले, लेकिन दोस्तो अब तक इस मामले में कोई भी सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आया है दोस्तो जो पैसा लोगों ने चढाया गया वो लूटा गया है और आरोप लगे बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के पीए पर अब पीए सरकारी है नीजी इस बात पर अभी बहस चल ही रही है, लेकिन दोस्तो जिन सीसीटीवी फुटेज का जिक्र किया जा रहा है उसके बारे में समिती से जुड़े लोग जांच की बात कर रहे हैं। साथ ये भी कहा जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज साफ नहीं हैं, उसकी भी जांच हो रही है। दोस्तो जब नए नए बने राम मंदिर में अयोध्या में जो बीजेपी कहती है हमने बनाया वहां चंदा चोरी हो सकती है तो फिर देवभूमि के मंदिरों का इतिहास तो सैकड़ों वर्षों का है तो क्यों नहीं हमारे मठ मंदिर भी लूट रहे हैं इस बात क्यों नहीं माना जा सकता।
वहीं दोस्तो दूसरी ओर जो आरोप अब लगे हैं खुलमखुल्ला वो अध्यक्ष हेंमंत द्विवेदी के पीए पर लगे हैं। दोस्तो इससे पहले जो अध्यक्ष थे अजेंद्र अजय उनका कार्यकाल भी सवालों के घेरे में रहा उनके वक्त में इस बात के आरोप लगे कि केदारनाथ-बद्रनाथ से सोना चोरी हो गया और भी कई आरोप लगे हैं। दोस्तो उत्तराखंड में ये बहस तब भी उठी थी कि यहां समिति या अध्यक्ष पद खत्म किया जाना चाहिए। दोस्तो गणेश गोदियाल के बाद जो भी अध्यक्ष यहां पर आएहैं उनका कार्यकाल विवादों में रहा है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। दोस्तो ये दोनों नेता भी वो अजेंद्र अजय हो या फिर हेमंत द्विवेदी, दोनों बीजेपी के नेता है और इन दोनों के अध्यक्ष रहते केदारनाथ बद्रीनाथ की हालत खबर होती दिखाई दी है और आरोप तमाम लगे हैं। ऐसे में बीजेपी के राज में लुट गया गया राम मंदिर और तो फिर क्यों ना अपने उत्तराखंड के मंदिरों में हर साल चढाये जाने वाले चढावे का हिसाब मांग लिया जाए। कहां कितना है, खर्च कैसे हुआ और तब ये भी पता चल ही जाएगा कि कितना चढावा किसकी जेब में गया। दोस्तो इस खबर आप अपनी राय जरूर दीजिएगा दोस्तो लेकिन अगला वीडियो जरूर देखिएगा। जिसमें मै आपको बताउंगा कैसे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भी मान ली चोरी की बात और अपने पीए को लेकर कही बात।