Bageshwar वायरल VIDEO से मचा बवाल, क्या होगा इंसाफ? | BJP MLA | Suresh Gadhiya | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, बागेश्वर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि अगर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह थाने पहुंचकर बड़ा कदम उठाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद अब कई सवाल खड़े हो गए हैं—क्या पुलिस समय रहते कार्रवाई करेगी? और आखिर पूरा मामला है क्या? बताउंगा आपको पूरी खबर। दोस्तो बागेश्वर से वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। एक महिला ने कार्रवाई की मांग करते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है—क्या समय रहते कार्रवाई होगी, या मामला और गंभीर रूप लेगा? पूरी खबर बताउंगा आपको उससे पहले आप सुनिए एक महिला ने क्या आरोप लगाए और प्रशासन के साथ ही कैसे पुलिस और सियासत को भी नहीं छोड़ा। जी हां दोस्यो ये बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह कपकोट थाने में आत्मदाह करेगी। महिला के इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है।

वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि जगदीश गोस्वामी नाम का व्यक्ति लंबे समय से इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके खिलाफ लगातार वीडियो साझा कर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक रूप से उसके बारे में आपत्तिजनक बातें कह रहा है और लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी यह दावा कर रहा है कि उसने कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया से तीन करोड़ रुपये और एक वाहन लिया है तथा उसके पास इसके सबूत मौजूद हैं। महिला ने कहा कि यदि ऐसे कोई साक्ष्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। साथ ही उन्होंने विधायक से भी इस मामले पर स्पष्ट स्थिति रखने की मांग की है। दोस्तों, इस पूरे मामले में महिला का दावा है कि यह विवाद कोई एक-दो दिन पुराना नहीं, बल्कि साल 2024 से चला आ रहा है। महिला के अनुसार, सोशल मीडिया पर लगातार उसके खिलाफ अभियान चलाकर उसे बदनाम किया जा रहा है। उसका कहना है कि उसने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और कार्रवाई का भरोसा मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। महिला का यह भी आरोप है कि करीब पांच दिन पहले उसने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। वहीं, उसका दावा है कि इस दौरान आरोपी लगातार नए-नए वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर रहा है।

दोस्तो इसके अलावा महिला ने दावा किया कि इस पूरे घटनाक्रम का असर उसके परिवार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही बदनामी के कारण उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उसके पति ने टैक्सी चलाना बंद कर दिया है, जबकि उसकी बेटी भी स्कूल जाने से डरने लगी है। महिला ने कहा कि मानसिक तनाव की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। वीडियो में महिला ने कहा कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और उसे न्याय नहीं मिला तो वह कपकोट थाने में आत्मदाह करेगी। उसने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों की होगी। इधर दोस्तो इस मामले में मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल किसी व्यक्ति की छवि खराब करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। पकोट थाने के उपनिरीक्षक विवेक भट्ट ने बताया कि, आरोपी जगदीश गोस्वामी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है, लेकिन जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोस्तो पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और कार्रवाई दोनों तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं। फिलहाल इस पूरे प्रकरण ने जिले में चर्चा का विषय बना दिया है। अब सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी हो पाती है या नहीं। तो दोस्तों, यह मामला सिर्फ एक वायरल वीडियो का नहीं, बल्कि समय पर कार्रवाई और न्याय की उम्मीद का भी है। एक ओर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी होगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या पुलिस तय समय के भीतर कार्रवाई कर पाएगी, या यह मामला और बड़ा रूप लेगा? इस खबर पर हमारी नजर बनी रहेगी।