दोस्तों सोचिए, अगर कोई व्यस्त हाईवे पर गाड़ी की छत को ही पार्टी स्पॉट बना दे, हाथ में बीयर हो, कैमरे चल रहे हों और पुलिस के पहुंचने से पहले सब गायब हो जाएं। तो सवाल उठता है कि आखिर ये लोग थे कौन? और क्या अब वायरल वीडियो इनके लिए मुसीबत बनने वाला है? बताउंगा आपको पूरी खबर। जहां सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो कई सवाल छोड़ रहा है। थार की छत पर चढ़कर कथित तौर पर शराब पीते और हंगामा करते युवक, स्थानीय लोगों ने रोका, वीडियो बनाया। पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही सब फरार। अब सवाल है—क्या वायरल वीडियो के सहारे पुलिस इन तक पहुंच पाएगी? रुद्रपुर: शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास बीती शाम कुछ युवकों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने का मामला सामने आया है. दिल्ली-नैनीताल हाईवे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर एक थार वाहन की छत पर चढ़कर युवकों ने खुलेआम बीयर पी, शोर-शराबा किया और काफी देर तक उत्पात मचाया. घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थार में सवार युवक शराब की दुकान के बाहर पहुंचे और वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर उसकी छत पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने हाथों में बीयर की कैन और बोतलें लेकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। युवकों के शोर-शराबे और हरकतों से आसपास मौजूद लोगों, राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग इस दौरान वहां रुक गए और युवकों को सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का व्यवहार न करने की सलाह दी। स्थानीय लोगों ने जब युवकों का विरोध किया तो कुछ देर तक बहस भी हुई। लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
दोस्तो वीडियो बनता देख युवक वहां से निकलने की तैयारी करने लगे। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना बाजार चौकी पुलिस को दे दी, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही थार सवार युवक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बाजार चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोडवेज परिसर और हाईवे किनारे सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पी रहे अन्य लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने ऐसे लोगों को मौके से हटाया और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर सख्त चेतावनी दी। दोस्तो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। यदि वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान होती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी घटना की जानकारी ली और वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि रोडवेज और हाईवे क्षेत्र में शाम के समय शराब की दुकानों के आसपास अक्सर कुछ लोग खुलेआम शराब पीते नजर आते हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और यात्रियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि ऐसे स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त और सख्ती की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। तो दोस्तों, रुद्रपुर में थार की छत पर कथित शराब पार्टी का यह वीडियो अब पुलिस के लिए भी जांच का विषय बन गया है। सवाल सिर्फ कुछ युवकों की पहचान का नहीं, बल्कि सार्वजनिक जगहों पर बढ़ते ऐसे हुड़दंग को रोकने का भी है। सड़क, हाईवे या सार्वजनिक स्थल किसी की निजी पार्टी की जगह नहीं हो सकते। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कब तक इन युवकों तक पहुंचती है और क्या कार्रवाई की जाती है।फिलहाल पुलिस ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।