चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को धारदेहरादून पहुंचीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक मजबूती देने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति की समीक्षा की और आगामी रणनीति पर चर्चा कर रही है वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि संगठन सृजन का काम और वरिष्ठ नेताओं के साथ आज मुलाकात होगी। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि संगठन सृजन के दौरान तमाम जिला इकाइयों और ब्लॉक का गठन किया गया और सभी जिलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।