Rudraprayag में बड़ा बवाल! । Uttarakhand News

Spread the love

रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 20 जून की शाम 7 निहंगों के घुसने के बाद से चला आ रहा घटनाक्रम अब सुलझने की ओर बढ़ रहा है। Nagarasu Gurdwara Nihang Violence करीब 36 घंटे तक चले हाई-वोल्टेज घटनाक्रम के बाद गुरुद्वारे की छत पर डटे 2 निहंग सिख सोमवार सुबह नीचे उतर आए। हालांकि अभी 5 निहंग गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल पर हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि आज मामला पूरी तरह सुलझ जाएगा। इंटरनेट भी अब शुरू हो गया है। डीएम और एसपी ने इसे आपसी विवाद बताया है और अफवाहों से बचने की अपील की है। जो पांच निहंग अभी भी गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल पर मौजूद हैं, उनमें से एक खाना लेने नीचे आया. इस दौरान ऊपर मौजूद चार निहंगों ने अपने साथी को कवर देने के लिए पथराव कर दिया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आज सुबह ही नगरासू गुरुद्वार के बाहर आईटीबीपी को भी तैनात किया गया है. गौरतलब है कि दो निहंग रुद्रप्रयाग प्रशासन से माफी मांगने के बाद अपने घर को जा चुके हैं।