दोस्तो, आधी रात, देहरादून बाईपास और बीच सड़क पर ऐसा बवाल, जिसने UK07 Rider अनुराग डोभाल की पूरी कहानी को ही सवालों के घेरे में ला दिया!एक तरफ दावा—अनुराग पर 25 लोगों ने हमला किया। दूसरी तरफ उनकी पत्नी रितिका का वीडियो सामने आया, जिसमें कहानी बिल्कुल उलटी नजर आ रही है!आखिर उस रात हुआ क्या था? कौन किसके पीछे था और पुलिस तक पहुंचते-पहुंचते इस पूरे मामले ने इतना बड़ा मोड़ कैसे ले लिया?और अब सबसे बड़ा सवाल—नया वीडियो सामने आने के बाद क्या अनुराग के दावे पर ही उठने लगे हैं सवाल?देखिए इस हाई-वोल्टेज विवाद की पूरी कहानी, कैसे आ रहाहै नया मोड़ अब पत्नि और परिवार पर हो रहा है नया खुलासा। दोस्तो देहरादून का हरिद्वार बाईपास रोड, आधी रात का वक्त और बीच सड़क पर वो तमाशा जिसे देखकर कानून की रूह कांप जाए! क्या सोशल मीडिया की रील्स और व्यूज का नशा अब खुलेआम गुंडागर्दी और खूनी खेल में बदल चुका है? जी हां, सोशल मीडिया के बेताज बादशाह कहे जाने वाले UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान का पारिवारिक विवाद अब देहरादून की सड़कों पर एक ‘गैंगवार’ की शक्ल ले चुका है! एक तरफ अनुराग के दोस्त दावा कर रहे हैं कि 25 लोगों ने घेरकर बाबू भैया की जान लेने की कोशिश की, तो दूसरी तरफ पत्नी रितिका ने लाइव आकर वो सच उगला है, जिसने अनुराग के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं! क्या है आधी रात के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का पूरा सच?
जी हां दोस्तो रात के करीब दो बजे, जब पूरी दुनिया सो रही थी, तब देहरादून का बाईपास इलाका एक जंग का मैदान बना हुआ था। सोशल मीडिया पर अचानक अनुराग डोभाल के दोस्त का एक वीडियो सामने आता है, जो चीख-चीखकर दावा करता है कि अनुराग भैया पर रितिका और उसके घरवालों ने 20 से 25 लोगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया है! आरोप लगाया गया कि यह प्लानिंग चंडीगढ़ से चल रही थी, उनकी गाड़ियों की रेकी (टाइपिंग) की जा रही थी और कोर्ट के बाहर गाड़ी चढ़ाने की धमकी दी जा रही थी। अनुराग की टीम ने कैमरे पर खुलेआम चेतावनी दे डाली कि—’अगर अनुराग भैया को कुछ भी हुआ, तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा!’ इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी कि बाबू भैया की जान खतरे में है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब इस ड्रामे के तुरंत बाद अनुराग की पत्नी रितिका चौहान खुद कैमरे के सामने आईं और उन्होंने जो खुलासे किए, उसने अनुराग डोभाल के दावों को बेनकाब कर दिया! रितिका ने रोते हुए और गुस्से में साफ कहा—’यह इंसान कभी नहीं सुधरेगा, यह दुनिया को बेवकूफ बना रहा है!’ रितिका का आरोप है कि अनुराग खुद 25 से 30 गुंडों और लौंडों को लेकर उनके भाई के शोरूम पर पहुंचे, जहां वो काम करता है। जब उनका भाई छुट्टी करके घर लौट रहा था, तो बीच रास्ते से उसे घेरकर ज़बरदस्ती गाड़ी के अंदर डाल लिया गया और बेरहमी से पीटा गया!
रितिका ने सवाल उठाया कि जब उनका भाई अस्पताल में मेडिकल करा रहा है, तो अनुराग पुलिस स्टेशन के अंदर सुरक्षित बैठकर ‘चिल’ करते हुए विक्टिम कार्ड कैसे खेल रहे हैं? दोस्तो रितिका ने सबूत के तौर पर अनुराग की 8 घंटे पहले की वो सोशल मीडिया स्टोरी भी शेयर की, जिसमें अनुराग अपने दोस्तों और बाउंसरों की फौज के साथ गुंडागर्दी वाले म्यूजिक पर फ्लेक्स कर रहे हैं। इसका मतबल अपना रौब, स्टाइल, ताकत या दबंग छवि दिखाना। रितिका ने पूछा कि जो इंसान खुद 30 लड़कों को लेकर घूम रहा है, जो खुद सोशल मीडिया पर अपनी ‘अकड़’ का ढिंढोरा पीट रहा है, उसे भला किससे खतरा हो सकता है? रितिका का आरोप है कि अनुराग पुलिस कस्टडी में बैठकर भी अपने ब्रॉडकास्ट चैनल के जरिए झूठ फैला रहे हैं और रितिका के परिवार को बदनाम करने का फेक नैरेटिव सेट कर रहे हैं। दोस्तो अब सच क्या है? क्या वाकई अनुराग डोभाल पर उनकी पत्नी के इशारे पर हमला हुआ, जैसा कि उनकी टीम दावा कर रही है? या फिर रितिका का यह आरोप सच है कि अनुराग ने अपनी ‘ब्रो सेना’ के दम पर एक सीधे-साधे काम करने वाले लड़के की किडनैपिंग और मारपीट की और उल्टा खुद को पीड़ित दिखाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच गए? देहरादून पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयानों और व्हाट्सएप चैट्स को खंगाला जा रहा है। लेकिन इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया के इस सुपरस्टार की रियल लाइफ पूरी तरह से एक डरावने क्राइम थ्रिलर में बदल चुकी है। इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में जरूर बताएं!