Youtuber Anurag Dobhal के साथ ये क्या हुआ?!| UK Rider 07 | Rider | Ritika | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी दबंग पहचान बनाने वाले UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल अब खुद कानून के शिकंजे में हैं!लेकिन कहानी सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। हरिद्वार बाईपास से शुरू हुआ विवाद थाने की चौकी तक आखिर कैसे पहुंच गया?पत्नी के चचेरे भाई के साथ मारपीट के आरोपों ने ऐसा क्या मोड़ लिया कि पुलिस को अनुराग समेत चार लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा?और सबसे बड़ा सवाल—ये पूरा मामला महज मारपीट है, सेल्फ डिफेंस है या इसके पीछे कोई बड़ी साज़िश छिपी है? दोस्तो जो खुद को सोशल मीडिया का बेताज बादशाह समझता था, जिसके एक इशारे पर लाखों की ‘ब्रो सेना’ खड़ी हो जाती थी, आज वही सलाखों के पीछे है! जी हां, हम बात कर रहे हैं UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल की! देहरादून की सड़कों से लेकर पुलिस चौकी के अंदर तक जो हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, उसने इंटरनेट जगत को हिला कर रख दिया है! क्या कानून से ऊपर हो गए हैं ये सोशल मीडिया स्टार्स? दोस्तो देहरादून का हरिद्वार बाईपास रोड और नेहरू कॉलोनी थाना गवाह बना उस बवाल का, जिसने अनुराग डोभाल की छवि को झकझोर कर रख दिया है। आरोप बेहद संगीन हैं।

अनुराग डोभाल और उनके बाउंसरों पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पत्नी रितिका चौहान के चचेरे भाई राज सिंह चौहान को घेरकर बुरी तरह पीटा। बात सिर्फ सड़क पर मारपीट तक नहीं रुकी, पुलिस जब दोनों पक्षों को चौकी लेकर आई, तो आरोप है कि वहां भी अनुराग और उनके साथियों ने पीड़ित पर दोबारा हमला करने की कोशिश की! दोस्तो कानून का कोई खौफ नहीं! पुलिस के सामने दबंगई! देहरादून पुलिस ने बिना वक्त गंवाए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और अनुराग समेत चार लोगों को धर दबोचा। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई, गला दबाने की कोशिश हुई और यहां तक कहा गया कि ‘दो मर्डर पहले भी कर चुका हूं’! हालांकि यह सिर्फ आरोप हैं, लेकिन ऑन-ड्यूटी पुलिस के सामने हुआ यह ड्रामा अनुराग के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है।

दोस्तो यह पहली बार नहीं है जब अनुराग डोभाल का नाता विवादों और पुलिस से जुड़ा हो। रफ्तार की दीवानगी में 160 किमी/घंटे की रफ्तार से गाड़ी दौड़ाना और लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान मेरठ में भयानक एक्सीडेंट करना—ये साबित करता है कि कैमरे के सामने दिखने वाला ये राइडर असल जिंदगी में कितनी बार कानून और सुरक्षा को ठेंगा दिखा चुका है..वहीं दोस्तो दूसरी तरफ, अनुराग और उनकी टीम का दावा है कि उन पर पहले हमला किया गया था और यह सब एक सोची-समझी साज़िश के तहत हुआ। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या करोड़ों फैंस वाले इन इन्फ्लुएंसर्स को समाज में हिंसा फैलाने की छूट दी जा सकती है? कानून अपना काम कर रहा है, और आने वाले दिन बाबू भैया के लिए बेहद भारी होने वाले हैं। दोस्तो, अनुराग डोभाल पर लगे आरोप सही हैं या फिर ये पूरा मामला किसी बड़ी साज़िश का हिस्सा है। इसका फैसला जांच और अदालत करेगी। लेकिन सवाल सिर्फ UK07 Rider का नहीं है। सवाल ये है कि क्या सोशल मीडिया की शोहरत किसी को कानून से ऊपर कर सकती है? एक तरफ गिरफ्तारी, दूसरी तरफ सेल्फ डिफेंस का दावा। अब आने वाले वक्त में इस हाई-वोल्टेज विवाद की अगली तस्वीर क्या होगी, इस पर सबकी नजर है।फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन बाबू भैया की ये गिरफ्तारी उनके करियर और सोशल मीडिया इमेज पर कितना असर डालेगी ये आने वाला वक्त बताएगा।