उत्तराखंड की दो विधानसभाओं पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। Manglaur and Badrinath By Election उत्तराखंड के चमोली जिले की बदरीनाथ सीट से राजेंद्र भंडारी और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही विधानसभा में 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी। राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले 17 मार्च 2024 को विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सीट खाली थी। वहीं, मंगलौर विधानसभा सीट से बीएसपी विधायक सरवत करीम अंसारी का 30 अक्टूबर 2023 को नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। जिसके बाद से ही ये विधानसभा सीट खाली चल रही है। बता दें कि साल 2017 में करतार सिंह भड़ाना अपने दामाद को भी मंगलौर विधानसभा सीट से आरएलडी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा चुके हैं। मगर तब वह जीत हासिल नहीं कर पाए थे। अब करतार सिंह भड़ाना खुद चुनावी मैदान में भाजपा के टिकट पर खड़े हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players