आगामी 2027 विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। मंगलवार को देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अगुवाई में गढ़वाल मंडल की तीन प्रमुख लोकसभा सीटों—टिहरी, पौड़ी (गढ़वाल) और हरिद्वार—की व्यापक समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय मैराथन बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री धामी ने बैठक को लेकर कहा कि, भाजपा ऐसा संगठन है जो पूरे साल अपने कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए तैयार रहता है। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सालभर संगठन की नीतियों और सरकार के कार्यक्रमों को लेकर काम करते हैं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम व्यक्ति तक किस तरह पहुंचाया जाए, इस पर चर्चा करना है। संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रश्न, सुझाव और आगामी लक्ष्यों पर भी बैठक में विचार किया जा रहा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players