चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) की निर्माणाधीन पनबिजली परियोजना की टनल में हुए भीषण हादसे के छठे दिन, आज मंगलवार को बचाव दलों को एक और लापता श्रमिक का शव बरामद हुआ है। इस शव की बरामदगी के बाद इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों की कुल संख्या बढ़कर 9 हो गई है। टनल के भीतर अभी भी एक श्रमिक लापता है, जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, आज रेस्क्यू टीमों को टनल के भीतर गहराई से एक और लापता श्रमिक का शव निकालने में सफलता मिली। शव को टनल से बाहर निकालने के बाद वैधानिक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, गोपेश्वर भेज दिया गया है।इस समय राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें टनल के भीतर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अब टनल में केवल एक श्रमिक लापता बचा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players