Bageshwar वायरल महिला से BJP MLA का कनैक्शन!| Suresh Gadhiya | BJP | Viral Video | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, बागेश्वर के कपकोट से उठा वायरल वीडियो विवाद अब सियासी तूफान बन चुका है। एक महिला का वीडियो सामने आया, गंभीर आरोप लगे, नाम जुड़ा बीजेपी विधायक सुरेश गढ़िया का और अब सवालों की बौछार शुरू हो गई है। आखिर वायरल महिला और विधायक गढ़िया के बीच क्या कनेक्शन है? क्यों विधायक ने पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए? और क्यों यह मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर सियासत के केंद्र में पहुंच गया है? दोस्तो उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित उत्पीड़न और पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में अब कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने अपना पक्ष रख पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों और डीजीपी को पत्र भेजने के बावजूद संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। विधायक ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो वह क्षेत्रीय जनता के साथ उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, लेकिन दोस्तो इस पूरे मामले बीजेपी विधायक का क्या कनैक्शन है। इसको लेकर भी तरह-तरह की बातें चर्चा में हैं। दोस्तो विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि कपकोट थाने में एक महिला द्वारा दी गई शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने स्वयं पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद न तो शिकायत पर समय पर कार्रवाई हुई और न ही पीड़ित पक्ष को न्याय मिला। उनका कहना है कि पुलिस की इस कार्यशैली से आम लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है और यदि जल्द स्थिति नहीं बदली तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

दोस्तो पूरा मामला एक महिला की शिकायत से जुड़ा है, जिसने आरोप लगाया कि जगदीश गोस्वामी नाम का व्यक्ति लंबे समय से इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके खिलाफ वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री साझा कर उसकी छवि खराब कर रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं और सार्वजनिक रूप से उसके बारे में भ्रामक बातें फैला रहा है…महिला ने यह भी कहा कि आरोपी दावा कर रहा है कि उसने विधायक सुरेश गढ़िया से तीन करोड़ रुपये और एक वाहन लिया है तथा उसके पास इसके कथित प्रमाण हैं। महिला ने मांग की कि यदि ऐसे कोई साक्ष्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही विधायक से भी पूरे मामले पर स्पष्ट स्थिति रखने की अपील की गई। दोस्तो महिला के अनुसार वर्ष 2024 से उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उसने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और कार्रवाई का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले उसने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बावजूद आरोपी लगातार नए वीडियो साझा कर रहा है।

महिला ने बताया कि लगातार हो रही बदनामी के कारण उसका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। उसने कहा कि अब घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। उसके पति ने टैक्सी चलाना बंद कर दिया है, जबकि उसकी बेटी भी स्कूल जाने से डरने लगी है। पूरे परिवार पर मानसिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोस्तो महिला ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा था कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और उसे न्याय नहीं मिला तो वह कपकोट थाने में आ’त्मदाह करेगी। उसने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की होगी.. वहीं दोस्तो कपकोट कहती है कि आरोपी जगदीश गोस्वामी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है, लेकिन उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर जिले की नजरें टिकी हुई हैं और अब सभी को पुलिस की अगली कार्रवाई का इंतजार है। तो दोस्तों, बागेश्वर के कपकोट का ये मामला अब सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें आरोप-प्रत्यारोप और सियासी सवाल भी जुड़ गए हैं। एक तरफ महिला न्याय और कार्रवाई की मांग कर रही है, तो वहीं विधायक सुरेश गढ़िया पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। अब निगाहें पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं क्योंकि इसी से साफ होगा कि इस पूरे विवाद में सच्चाई क्या है और आरोपों का सच क्या है।