बूथ-बूथ पहुंचेगी BJP की टीम! घर-घर जाकर साधेगी चुनावी माहौल | Uttarakhand News

Spread the love

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि भाजपा बूथ स्तर तक लगातार काम करती है, और संगठन बूथ अध्यक्ष से होते हुए अब पन्ना प्रमुख तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यक्रम अब घर-घर तक ले जाए जाएंगे, इसके लिए बूथ स्तर पर गठित टीम प्रचार-प्रसार करेगी। जिनमें मन की बात और पर्यावरण से जुड़े हरे रंग के कार्यक्रम पहले से ही बूथ स्तर पर होते आये है उसी तर्ज पर अन्य कार्यक्रम भी होंगे। चमोली ने कहा कि समय के साथ पार्टी के नए कार्यक्रम आ रहे हैं और चुनाव भी नजदीक है। ऐसे में बूथों को सक्रिय करके कार्यकर्ता आम जनता तक पहुंचेंगे और पार्टी की योजनाओं को बताएंगे, यही पार्टी का अभियान भी है।