मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में विशेष कार्यक्रमों की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न स्तरों पर संवाद और संपर्क अभियान चलाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग और समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और विधानसभा कोर कमेटियों के साथ बैठकें भी होंगी। उन्होंने कहा कि जनसंवाद और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना बनाई गई है।