चार धाम यात्रा के मध्य नजर धर्मनगर हरिद्वार में भी श्रद्धालुओं की काफी संख्या देखने को मिल रही है साथी गर्मियों की छुट्टियां पढ़ने से भी लोग उत्तराखंड की तरफ रुख कर रहे हैं वही धाम नगरी हरिद्वार में ई रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ने से ट्रैफिक की आवाजाही में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पर प्रशासन इन बेलगाम ई रिक्शा को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है हरिद्वार की गलियों में इन ई-रिक्शाओं की भरमार देखने को मिल जाती है जिसके कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वही एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति में ई-रिक्शा के लिए एक सोप तैयार की गई थी जिसमें सभी ई रिक्शा वालों का पुलिस वेरिफिकेशन और ए-रिक्शाओं का आरटीओ से वेरिफिकेशन होना जरूरी था इसके बाद आरटीओ उनको एक रूट के हिसाब से क्यूआर कोड वाला ग्रीन कार्ड देंगे और उस ग्रीन कार्ड के अनुसार उनका चलना होगा हमने उनकी ग्रीन कार्ड के लिए 31 मार्च तक की डेडलाइन रखी थी इसमें कुछ ही ई रिक्शा वालों ने अपना वेरिफिकेशन करवाया और कर कोड लिया जो ई रिक्शा वाले अपना वेरिफिकेशन नहीं करवा रहे हैं हम उनके चालान काटने की कार्रवाई कर रहे हैं।