उत्तराखंड में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड, शुष्क मौसम के बीच लुढ़का पारा

Spread the love

देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन शीतलहर चलने के कारण प्रदेशभर में ठिठुरन भरी ठंड महसूस की जा रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाले ने पहाड़ों पर दुश्वारियां बढ़ा दी हैं, लेकिन मैदानों में सुबह – शाम कोहरा भी फजीहत बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में गिरावट का असर पहाड़ों पर पड़ रहा है। 25 नवंबर के मौसम की बात करें तो देहरादून में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। नैनीताल में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से कम बना रह सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो से तीन दिन बाद पारा और नीचे जा सकता है, जिससे सर्दी का असर और तीव्र होने की संभावना है। बद्रीनाथ में तापमान माइनस 16°C से भी नीचे पहुंच गया है। यहां नदी और झरने अब जमने लगे हैं। कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से कम बना रह सकता है। वहीं आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अगले दो से तीन दिन बाद पारा और नीचे जा सकता है। इससे सर्दी का असर और तीव्र होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने से रास्तों पर फिसलन होती है। पहाड़ों पर होने वाली कुछ सड़क दुर्घटनाएं भी इस मौसम का कारण हो सकती है।