शुक्रवार तड़के चमोली जनपद में माणा से चीन सीमा तक माणा पास हाईवे के चौड़ीकरण को पहुंचे 55 श्रमिक बर्फ के सैलाब की चपेट में आ गए। शनिवार को भी राहत-बचाव कार्य जारी है और अब तक 50 मजदूरों को बर्फ से निकाला गया। Chamoli Mana Glacier Accident जिनमें से चार श्रमिकों की की मौत हो गई है। पांच अभी भी लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। भारतीय सेना के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने रेस्क्यू अभियान की जानकारी देते हुए इसकी पुष्टि की है। इस बीच भारतीय सेना के बड़े अफसरों का भी जोशीमठ पहुंचने का सिलसिला जारी है। पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव की ओर से बताया गया है कि हिमस्खलन की चपेट में आए चार श्रमिकों की मौत हो गई है। पांच की तलाश जारी है।
सुबह 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया गया। हिमस्खलन में फंसे बीआरओ कर्मियों को हवाई मार्ग से जोशीमठ पहुंचाया जा रहा है। अब तक कुल 55 फंसे बीआरओ कर्मियों में से 47 को बचा लिया गया है। आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे। यहां उन्होंने लाए गए घायलों का हालचाल पूछा सीएम धामी ने पहले घटनास्थल का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद माणा गांव और जोशीमठ आर्मी कैंप भी गए। सीएम धामी ने मौके पर सेना के अधिकारियों और रेस्क्यू अभियान में जुटे कर्मचारियों से बात की साथ ही उनका हौंसला भी बढ़ाया। हिमस्खलन बचाव अभियान अभी जारी है। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल छह हेलिकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है।