उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है। प्रदेश पहाड़ से मैदान तक शीतलहर की चपेट में है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। Uttarakhand Weather Alert 21 January 21 जनवरी के मौसम की बात करें, तो आज कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका अधिक असर गुरुवार को रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना रहेगी। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में चल रही शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह शाम लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। वहीं दोपहर में चटख धूप खिल रहे है, जिसका लोग आनंद ले रहे हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players