Dehradun ATS कॉलोनी में बवाल बिल्डर पर सवाल! । Uttarakhand News । DRDO । Punit Aggarwal

Spread the love

देहरादून में बिल्डर की गुंडई पर भड़का गुस्सा! क्या देहरादून में बिल्डर बन बैठे हैं कानून से ऊपर? क्या ATS कॉलोनी के लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है? और आखिर क्यों सड़क पर उतरने को मजबूर हुए स्थानीय निवासी? देहरादून की ATS कॉलोनी के बाहर आज गुस्सा फूट पड़ा नाराज़ लोगों ने बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। धरना, हंगामा और तीखे आरोप—कॉलोनी का माहौल पूरी तरह गरमा गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है जिससे तंग आकर अब लोगों ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है।आखिर क्या है पूरा मामला?क्यों बढ़ रहा है विवाद?और क्या इस पर प्रशासन लेगा कोई बड़ा एक्शन? पूरी खबर बताउंगा आपको अपनी इस रिपोर्ट के जिरिए। दोस्तो ये प्रदर्शन क्यों हो रहा होगा, इस सवाल का जवाब ये है कि देहरादून रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के साइंटिस्ट के साथ मारपीट मामले आज लोगों को गुस्सा फूट पड़ा. एटीएस कॉलोनी के लोगों ने आज गेट के बाहर बैठकर बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। एटीएस निवासी प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिल्डर पुनीत अग्रवाल पिछले कई सालों से कॉलोनी के अंदर रहने वाले लोगों से अभद्रता कर रहा है. आरोप है पुनीत अग्रवाल ने गाली गलौज के साथ-साथ लोगों से मारपीट भी की हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद कोई ठोश कार्रवाई नहीं हुई। कॉलोनीवासियों का कहना है कि प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करें ताकि कॉलोनी के अंदर शांति व्यवस्था बनी रहे। डीआरडीओ में तैनात सीनियर साइंटिस्ट शिखा ने बताया कि उनके पति अनिरुद्ध शर्मा भी डीआरडीओ में साइंटिस्ट हैं। 13 अप्रैल दोपहर को बिल्डर पुनीत अग्रवाल की ओर से गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन पर दीवार निर्माण का कार्य किया जा रहा था। प्लाट का मलबा उनके घर की तरफ गिर रहा था। उसको लेकर उनके माली ने बिल्डर पुनीत अग्रवाल से मिट्टी पड़ने और पौधों को नुकसान पहुंचने के संबंध में बात की।

दोस्तो आरोप है कि इतनी सी बात पर पुनीत अग्रवाल भड़क गया और उसने माली, सास और ससुर के साथ गाली गलौज की। इस दौरान उनके पति अनिरुद्ध शर्मा ने पुनीत अग्रवाल से बात की तो उसने अचानक उनके पति पर हमला कर दिया। बिल्डर ने गालियां देते हुए उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उनके पति को काफी चोटें आई। दोस्तो इस दौरान पीड़ित अनिरुद्ध शर्मा के कान का पर्दा भी फट गया, जिसके बाद तहरीर पर बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एटीएस कॉलोनी के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पुनीत अग्रवाल ने पहले भी कॉलोनी में विवाद किया है। बिल्डर पुनीत अग्रवाल की ओर से एटीएस कॉलोनी में मारपीट का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले बिल्डर ने दीपावली के दौरान पिस्टल लहरा दी थी, जिसके बाद डीएम ने उनका असलहा लाइसेंस रद्द कर दिया था। उस दौरान भी पुनीत अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन उस समय भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुनीत अग्रवाल के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, लेकिन अब तक भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोस्तो इससे पहले भी एटीएस कॉलोनी के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी देहात से मुलाकात की थी। एसपी देहात द्वारा सभी आश्वासन दिया गया था कि कार्रवाई की जायेगी, लेकिन अब तक पुनीत अग्रवाल की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही आज एसटीएस कॉलोनी के लोगों ने पुनीत अग्रवाल के खिलाफ कॉलोनी के गेट के बाहर बैठ कर धरना प्रदर्शन किया है। कॉलोनी वासियों के मांग है कि पुनीत अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए़, जिससे कॉलोनीवासी शांति से रह सके। देहरादून की ATS कॉलोनी से उठी ये आवाज अब प्रशासन और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।एक तरफ कॉलोनीवासियों के गंभीर आरोप, तो दूसरी तरफ अब तक कार्रवाई का इंतजार।सवाल यही है—आखिर कब होगी सख्त कार्रवाई?क्या पीड़ितों को मिलेगा न्याय या फिर ये गुस्सा और बढ़ेगा?फिलहाल, लोगों ने साफ कर दिया है कि जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनका विरोध जारी रहेगा।अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या आरोपों के घेरे में आए बिल्डर पर कोई कड़ी कार्रवाई होती है या नहीं।