चारधाम यात्रा 2025 का आज से श्रीगणेश, खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

Share

चार धाम यात्रा 2025 का श्रीगणेश आज 30 अप्रैल को हो जाएगा। जब गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। तीर्थ पुरोहितों ने दोनों धामों में पूरी तैयारी कर ली है। Uttarakhand Chardham Yatra 2025 वहीं दोनों धामों के मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया है। गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10:30 बजे तो यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले जाएंगे। जिसके बाद यात्राकाल के आगामी धाम में ही गंगा एवं यमुना के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा में आने से पहले ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाना होगा। इन दोनों के बिना कोई भी वाहन यात्रा में नहीं जा सकेंगे। ग्रीन कार्ड बनाने से पहले तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद किसी भी एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए greencard.uk.gov.in पर लॉग इन करना होगा।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11:57 बजे मा गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। जो रात्रि विश्राम भैरव घाटी के बाद सुबह नौ बजे धाम में पहुंचेगी। इसके बाद विधि-विधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह 10:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। दूसरी ओर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुशल उनियाल ने बताया कि मां यमुना की डोली बुधवार को अक्षय तृतीया पर्व पर अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से प्रात 8:38 पर शनिदेव की अगुवाई में रवाना होगी और करीब सुबह 10 बजे यमुनोत्री धाम पहुंचेगी। जहां पूजा अर्चना एवं हवन करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोहिणी नक्षत्र सिद्ध योग पर पूर्वाह 11:55 पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।