उत्तराखंड में इस साल मानसून की भारी बारिश, भूस्खलन और बंद रास्तों जैसी भीषण प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं है। CharDham Yatra Record मौसम के कड़े तेवरों के आगे शीश झुकाने के बजाय, देश-विदेश से आने वाले भक्तों के कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। चारधाम यात्रा ने इस सीजन में सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यात्रा शुरू होने के शुरुआती चार महीनों के भीतर ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 48 लाख को पार कर गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक रिकॉर्ड 48 लाख 5 हजार से अधिक श्रद्धालु चारों पवित्र धामों के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5 लाख 22 हजार से भी अधिक है। श्रद्धालुओं में उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक कुल 61 लाख 71 हजार से ज्यादा लोग यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन का अनुमान है कि अगर यही रफ्तार रही, तो इस साल यात्रा के समापन तक ऑल-टाइम रिकॉर्ड टूट सकता है।
बद्रीनाथ धाम: यहाँ अब तक सबसे अधिक 16,54,263 श्रद्धालु पहुंचे हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 3.62 लाख अधिक हैं।
केदारनाथ धाम: बाबा केदार के दर्शन के लिए 14,65,370 भक्त पहुंचे हैं।
गंगोत्री धाम: माँ गंगा के चरणों में 7,47,671 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई है।
यमुनोत्री धाम: यहाँ इस बार 6,68,163 यात्रियों के पहुंचने का एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
हेमकुंड साहिब: पवित्र सिख तीर्थस्थल पर भी 2,69,430 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका है।