क्या खुद को सनातन की रक्षक बताने वाली बीजेपी के दफ्तर में उत्तराखंड की कुलदेवी का अपमान हुआ है? सोशल मीडिया पर वायरल इस एक वीडियो ने पूरे देवभूमि की राजनीति में भूचाल ला दिया है! दावा है कि चारधाम की रक्षक मां धारी देवी की तस्वीर को जमीन पर रखा गया—और अब सीधे माफी की मांग सरकार से की जा रही है! आखिर इस वायरल वीडियो का पूरा सच क्या है बताता हूं आपको पूरी खबर। दोस्तो उत्तराखंड में धार्मिक आस्था और राजनीति के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। चारधाम की रक्षक मानी जाने वाली मां धारी देवी की एक तस्वीर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी कार्यालय में मां धारी देवी की तस्वीर को जमीन पर रखकर सनातन परंपराओं का अपमान किया गया है। दोस्तो उत्तराखंड की राजनीति में इस समय मां धारी देवी की ये तस्वीर सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आधार बनाकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्ताधारी बीजेपी पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी कार्यालय के भीतर उत्तराखंड की अधिष्ठात्री देवी की तस्वीर को जमीन पर रखकर उनका निरादर किया गया। दोस्तो कांग्रेस वाले एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखते हैं। भाजपा खुद को सनातन धर्म का ठेकेदार बताती है, लेकिन उनके कार्यालय में हमारी रक्षक मां धारी देवी की तस्वीर जमीन पर पड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस सनातन विरोधी कृत्य के लिए पूरे उत्तराखंड से बिना शर्त माफी मांगनी होगी। राज्य की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
दोस्तो यहां आपको बता दूं कि मां धारी देवी को पूरे उत्तराखंड और चारधाम की रक्षक देवी के रूप में पूजा जाता है। स्थानीय निवासियों और सनातनी समाज में मां धारी देवी के प्रति गहरी और अटूट आस्था है। यही वजह है कि इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक सियासी पारा अचानक गरमा गया है। दोस्तो उत्तराखंड में आगामी चुनावों और राजनीतिक माहौल को देखते हुए धारी देवी तस्वीर का ये विवाद अब आसानी से थमता नहीं दिख रहा है, जहां कांग्रेस इसे उत्तराखंड के स्वाभिमान और सनातन के अपमान से जोड़कर आक्रामक रुख अपनाए हुए है, वहीं बीजेपी वाले इस पर ओन कैमरा चुप्पी साधे हुए हैं और कुछ लोग ओफ कैमरा कहते हैं कि ये कांग्रेस का विपक्ष का चुनावी स् है। अब देखना यह होगा कि देवभूमि की जनता इस सियासी दंगल को किस नजर से देखती है। और आप किस तरह से देखते हो।