चीफ जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र बने उत्तराखंड के चीफ जस्टिस, देहरादून राजभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र ने बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण की। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Share

राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर ने पद की शपथ ली। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। Chief Justice Oath Ceremonies शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा। न्यायमूर्ति नरेंद्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 दिसंबर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। उन्होंने न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी का स्थान लिया, जो इसी साल 10 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुई थीं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाला था। मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की थी। 25 सितंबर 2024 के दिन राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। वह इससे पहले 2015 में कर्नाटक के न्यायाधीश भी रह चुके हैं। इसके बाद साल 2023 में वह आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश बने। मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे