रामजन्मोत्सव: मुख्‍यमंत्री धामी ने पत्‍नी संंग किया कन्‍या-पूजन, कन्याओं का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह पत्नी के साथ कन्या पूजन किया। भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया।

Share

आज देशभर में रामनवमी मनाई जा रही है। इस बार रामनवमी बहुत ही खास रही। अयोध्या में राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाई गई। CM Dhami performed kanya puja दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुई जो सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह पत्नी के साथ कन्या पूजन किया। भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया। इस दौरान बच्चियां भी बेहद खुश नजर आईं। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को भी शुभकामनाएं दी और इसके महत्व पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने भगवान राम को आस्था का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान राम का आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। हमें उनके व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। वहीं उन्होंने नवरात्र की भी शुभकामनाएं दी।