Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगी बादलों की आंख-मिचौली, होली पर साफ रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज शनिवार को मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाये रह सकते हैं।

Share

उत्तराखंड में एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार चल रहा है तो दूसरी तरफ मौसम भी राजनीतिक पार्टियों की रैलियों की तरह बदलता जा रहा है। Uttarakhand Today Weather N वहीं उच्च हिमालय की चोटियों पर हिमपात जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन निचले इलाकों में वर्षा नहीं हुई। इसके साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान भी सामान्य बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में जरूर इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज शनिवार को मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाये रह सकते हैं।

होली पर्व पर प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि होली के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं और गर्मी में भी इजाफा होगा। सीमांत में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा। ऐसे में आज (शनिवार) से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा और होली पर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला महीने के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा।