गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मिले सीएम धामी, साबरमती आश्रम में चलाया चरखा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के लिए तैयार हो रहे यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी बात की।

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय गुजरात-अहमदाबाद दौरे पर आज सुबह गांधीनगर में Uttarakhand CM Dhami met Gujarat CM Bhupendra Patel गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के लिए तैयार हो रहे यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहित) को लेकर भी बात की।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया, यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार कर रही हमारी समिति सभी लोगों के विचारों पर आधारित एक मजबूत दस्तावेज तैयार कर रही है। जैसे ही ये काम पूरा हो जाएगा और हमे समिति की ओर से मसौदा मिल जाएगा तो फिर हम समान नागरिक संहिता लागू करने की ओर कदम बढ़ा देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य केंद्र साबरमती आश्रम (सत्याग्रह आश्रम) भी पहुंचे। यहां उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता महात्मा गांधी को याद किया। साथ ही वहां चरखा भी चलाना सीखा।