देहरादून में भाजयुमो की विशाल युवा पदयात्रा में पहुंचे सीएम धामी, बोले- राज्य के हित में पीछे नहीं हटेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में आयोजित विशाल युवा पद यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो कहते है वो करते हैं। भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Share

राजधानी देहरादून में रविवार को भाजयुमो ने विशाल युवा पदयात्रा का आयोजन किया गया। BJP Vishal Yuva Pad Yatra in Dehradun इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में जुटे। खास तौर पर युवाओं का प्रतिनिधित्व इस पदयात्रा में काफी ज्यादा संख्या में दिखाई दिया। यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पैदल चलते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। देहरादून के पवेलियन चौक से लेकर सर्वे आफ इंडिया हाथीबड़कला तक इस यात्रा को आगे बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में चाहे मूल निवास का मुद्दा हो, भू-कानून का मुद्दा हो या अन्य कोई भी जनहित से जुड़े मुद्दे हों राज्य के हित में जहां पर भी जो भी जरूरत पड़ेगी, हम उसमें एक प्रसेंट भी पीछे रहने वाले नहीं हैं। राज्य का हित और यहां के नौजवान युवाओं का हित हमारे लिये सबसे पहले है।

उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी ने उत्तराखण्ड राज्य बनाया था और अब मोदी उत्तराखण्ड को संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो कहते है वो करते हैं। भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत को नई पहचान मिली है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता कानून के लिए बनाई गई समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। ड्राफ्ट मिलते ही सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। राज्य की महिलाओं को राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। राज्य के कई क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस की तैनाती की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, डेस्टिनेशन उत्तराखंड के रूप में निवेश का हब बनने जा रहा है।