जोशीमठ जनसभा में बोले CM Dhami- सैनिकों का अपमान करने वाली कांग्रेस आज सेना की हितैषी बनने का कर रही ढोंग

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ स्थित टैक्सी स्टैण्ड में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

Share

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। Cm Dhami Rally In Joshimath अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्टार प्रचारक मैदान में उतर गए हैं। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ स्थित टैक्सी स्टैण्ड में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने कहा, निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभाओं में से बदरीनाथ विधानसभा सबसे अधिक मतों से जिताने वाली है। अनिल बलूनी का संकल्प इस पूरे लोकसभा क्षेत्र की सेवा करना है। राज्यसभा सांसद के तौर पर भी अनिल बलूनी ने कई कार्य इस क्षेत्र में किए हैं। संबोधन में सीएम ने आगे कहा, आपदा के दौरान मैंने स्वयं जोशीमठ में कैंप किया। उनके द्वारा आपदा काल के दौरान हर शिविर और अस्पताल में जाकर लोगों से मुलाकात की गई थी।

केंद्र सरकार के सहयोग से हमें 1700 करोड़ की धनराशि जोशीमठ के पुनर्निर्माण नवनिर्माण, विकास कार्यों के लिए मिली है। जोशीमठ के लिए जिस कार्य की जरूरत होगी, वो कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ मोदी जी देश की समृद्धि और खुशहाली के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस है जो सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम कर रही है। कई भ्रष्टाचारी पार्टियों ने मिलकर गठबंधन बना लिया है। इंडी गठबंधन, जातिवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार और सनातन विरोधियों का गिरोह है। जो अपने अपने परिवार और अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा हर कोई कहता है राहुल गांधी कॉमेडी तो अच्छी कर लेते हैं पर जनसेवा के गुण उनमें नहीं है। कांग्रेस पर परिवारवाद का ऐसा नशा चढ़ा है कि वो अपने नादान राजकुमार से आगे बढ़ ही नहीं पा रही है।कांग्रेस भाई – भतीजावाद के साथ ही महिला विरोधी पार्टी भी है।