निकाय चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। CM Dhami Campaigned In Selaqui चुनाव प्रचार के दौरान आज सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेलाकुई पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई, देहरादून में नगर निकाय चुनाव में सेलाकुई से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने जनता से नगर पंचायत, सेलाकुई से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह राठौर को भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि 23 जनवरी को सब ने मिलकर भगत सिंह राठौर को अपना आशीर्वाद देना है। उन्होंने कहा यहां की जनता को विकास में सहभागी बनना है। सेलाकुई के विकास को जनता ने मिलकर ट्रिपल इंजन की शक्ति प्रदान करनी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी के लोग घोटाले और अपनी तिजोरियां भरते हैं। उन्होंने जनता से राम मंदिर को बाबरी मस्जिद बताने वाली, सेना का अपमान करने वाली, आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाली, महिलाओं पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस पार्टी को हराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा जिन प्रत्याशियों का कोई दल और विचाधारा नहीं है, ऐसे लोगों को वोट देने का अर्थ अपने वोट को खराब करने से है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड ने पारित किया। हमारे राज्य को यह गौरव प्राप्त हो गया है। राज्य में नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लागू किया गया है। उन्होंने कहा *प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि उत्तराखंड में ऐसे कानून बन रहे है, जो देश के लिए एक उदाहरण बन रहे हैं।