उत्तराखण्ड में मौसम के बदले मिजाज से पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई और दून कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार व उधम सिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून में आज आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकता है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बीते दो दिनों राज्य में कहीं-कहीं बर्फबारी और बारिश के होने से प्रदेश में ठंड बढ़ती नजर आ रही है। राजधानी देहरादून में आज आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकता है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 23°C व 0 7°C के लगभग रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश में बीते दिन बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की परेशानियों में इजाफा कर रहा है।