दोस्तो, CJP Protest को लेकर अब सियासत और गरमा गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि छात्रों की आड़ में राजनीति की जा रही है, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का भी स्वागत किया। आखिर धामी ने ऐसा क्या कहा, जिससे सियासी बहस तेज हो गई? दोस्तो देशभर में पेपर लीक पर सियासत उफान पर है, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र और विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। लेकिन अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आंदोलन की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएम धामी का कहना है कि ये सिर्फ छात्रों का आंदोलन नहीं, बल्कि छात्रों की आड़ में राजनीति हो रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले फैसले का स्वागत करते हुए धामी ने कहा कि अब पेपर लीक माफिया की खैर नहीं। आखिर सीएम धामी ने क्या कहा और क्यों उनके बयान से सियासी पारा चढ़ गया है, ये दो तस्वीरे ये बता रही हैं दिल्ली से लेकर उत्तराखंड में तक में छात्रों और युवाओं में गुस्सा भारी है, फिर वो अल्मोड़ा का अनशन हो या फिर उत्तरकाशी में सड़क पर हो रहा प्रदर्शन लेकिन दोस्तो पेपर लीक। देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़ा सबसे बड़ा मुद्दा और इसी मुद्दे पर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी है। लेकिन अब इस आंदोलन को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। सीएम धामी ने कहा कि अगर आंदोलन सिर्फ छात्रों की आवाज़ होता तो बात अलग थी, लेकिन जिस तरह इसे आगे बढ़ाया जा रहा है, उससे साफ लगता है कि छात्रों की आड़ में राजनीति की जा रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग युवाओं की भावनाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित साधने के लिए कर रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कानूनी फैसला नहीं, बल्कि देश के लाखों मेहनती युवाओं के भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है। धामी का कहना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से पेपर लीक के मामलों का तेजी से निपटारा होगा, दोषियों को जल्द सजा मिलेगी और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वास दोनों मजबूत होंगे।
देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इधर दोस्तो मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। दोस्तो सीएम धामी के मुताबिक, अब तक 100 से ज्यादा आरोपियों पर कार्रवाई की जा चुकी है और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदार अभ्यर्थियों के अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। दोस्तो पेपर लीक का मुद्दा अब सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं रहा, यह अब सियासत का भी बड़ा अखाड़ा बन चुका है। एक तरफ विपक्ष और छात्र संगठन सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ सरकार आंदोलन की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त कानून पेपर लीक माफिया पर लगाम लगा पाएंगे? या फिर युवाओं के भविष्य पर सियासत का संग्राम यूं ही जारी रहेगा?