स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, किच्छा विधायक बोले- किसी कीमत पर नहीं लगने देंगे

किच्छा विधायक और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ मोर्चा खोला है। आरोप है कि निजी कंपनी को इसे लगाने का ठेका मिला हुआ है। जब ये घरों पर लगेंगे तो इससे लोगों का उत्पीड़न होगा।

Share

उत्तराखंड में निकाय चुनाव 2025 की रणभेरी बज चुकी है। जिसके तहत बीजेपी ने मेनिफेस्टो यानी संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जिसे लेकर कांग्रेस लगातार निशाना साध रही है। Congress Is Opposing Smart Meters कांग्रेस ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लगाने का विरोध शुरू कर दिया है। किच्छा विधायक और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का आरोप है कि निजी कंपनी को इसे लगाने का ठेका मिला हुआ है। जब ये घरों पर लगेंगे तो इससे लोगों का उत्पीड़न होगा। कांग्रेस इस मीटर को किसी कीमत पर लगने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मीटर के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस इसकी लड़ाई लड़ेगी।

कांग्रेस ने इसे जनता के साथ धोखा बताया है। कांग्रेस पहले से ही इसका विरोध कर रही है। अब कांग्रेस के किच्छा विधायक और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेहड़ ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मीटर को किसी कीमत पर लगने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मीटर के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। इस बीच ये भी दावा किया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल ज्यादा आएगा। हालांकि विभाग का दावा है कि स्मार्ट मीटर न केवल आपको एक्यूरेट बिजली का बिल बताया बल्कि बिजली के उपयोग को लेकर भी नियंत्रण आपके हाथ में ही देगा।