पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। Uttarakhand Congress Tiranga Yatra इस उपलक्ष में कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तराखंड में सेना का हौंसला बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर,पल्टन बाजार ,डिस्पेंसरी रोड से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस जनों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में में प्रीतम सिंह, गरिमा दसौनी, करन माहरा के साथ कई नेता मौजूद थे।
इस दौरान करन मेहरा ने कहा कि ये यात्रा आतंकवाद के खिलाफ है। तिरंगा देश की शान है। ये यात्रा हमने इसलिए निकाली है ताकि हमारी सेना का मनोबल बढ़े। जिस तरह पाक प्रायोजित आंतकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर कायराना हमला किया, उन पर गोलियां बरसाते हुए उनकी हत्याएं की। इससे समूचे देश में पाकिस्तान के खिलाफ व्याप्त आक्रोश देखने को मिला है। उसके बाद जिस तरह से देश की यशस्वी सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविरों को नेस्तनाबूद किया है उससे पूरे देश में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हमेशा अपने पराक्रम की बदौलत देश की रक्षा करती आई है। इस बार भी भारत की सेना ने शौर्य का परिचय देते हुए आंतकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।