Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को 24 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सक्रिय मामले 100 पार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में 14, नैनीताल में तीन, पौड़ी में दो, हरिद्वार में एक संक्रमित मामला सामने आया है। पिछले 24 घंटे के भीतर 404 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार नये संक्रमित मिलने से सक्रिय मामले 101 हो गए हैं। कोरोना को बढ़ते मामले को देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में कोविड वैक्सीन नहीं है। जबकि सरकार ने देश कोरोना संक्रमण बढ़ने से विभाग को कोविड टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 91.17 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और 87.33 लाख को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 22.91 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। दरअसल, इसी महीने यानी 22 अप्रैल से चारधाम की यात्रा शुरू हो रही है, लेकिन उससे पहले ही प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
सचिव स्वास्थ्य डा. आर. राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार से कोविड वैक्सीन की मांग की है। जल्द ही राज्य को लगभग एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की खेप मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी। बहरहाल, अभी राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए चारधाम यात्रा के लिए कोई एसओपी जारी नहीं की है, लेकिन जल्द ही चारधाम यात्रा को लेकर सरकार जल्द ही एसओपी भी जारी करने जा रही है, जिसमें कोरोना से बचाव को लेकर तमाम जरूरी गाइडलाइन जारी किए जाएंगे।