हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, जिसके कारण धर्मनगरी में शिवभक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, अब तक 3.5 करोड़ से अधिक कांवड़िए गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो चुके हैं और यह आंकड़ा 4 करोड़ के पार जाने की उम्मीद है। गंगा के तेज बहाव और घाटों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए एसडीआरएफ की टीमें लगातार तैनात हैं। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब तक गंगा में डूब रहे 22 कांवड़ियों की जान बचाई है।