दोस्तो देहरादून में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग का द एंड! गैंगस्टर एक्ट के तहत महा-कार्रवाई हथियारों से रील बनाने वाले डॉन ‘जग्गा’ को पुलिस ने सिखाया सबक, 3 हिरासत में खुद को समझते था उत्तराखंड का राजा। पुलिस का हंटर चला तो गिड़गिड़ाने लगे बदमाश!जमीनों पर कब्जा और रंगदारी का खौफनाक सिंडिकेट। सब हो हो गया बेनकाब पूरी खबर देखिए चौंक जाएंगे आप।दोस्तो जो खुद को सोशल मीडिया पर उत्तराखंड का राजा कहते थे, जो अवैध तमंचों और राइफलों के साथ रील्स बनाकर देवभूमि की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते थे। आज देहरादून पुलिस ने उनके कथित साम्राज्य की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं! जी हां, देहरादून में आतंक और रंगदारी का दूसरा नाम बन चुके ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग पर पुलिस का सबसे खतरनाक हंटर चला है। गैंग के सरगना ‘जग्गा’ उर्फ जगप्रीत सिंह समेत 3 खूंखार गुर्गों को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दबोच कर सलाखों के पीछे ठंस दिया है! आखिर कौन है ये जग्गा और कैसे इस गैंग ने युवाओं को नशे और अपराध के दलदल में धकेल कर अपना ये खौफनाक नेटवर्क खड़ा किया था? दोस्तो ये तस्वीर आपने कुछ समय पहेल देखि होगी जब ऋषिकेश में शोर खूब था किंग ऑफ उत्तराखंड का मामला ऋषिकेश कोतवाली में गरमा गर्मी का माहौल, रंगा, बिला और किंग ऑफ उत्तराखंड को लेकर सवाल ही सवाल थे, लेकिन अब जो नया खुलासा हुआ है वो चौकाने वाला है। दोस्तो खबर ये कि देहरादून में पिछले कुछ समय से अपराध का एक ऐसा सिंडिकेट पनप रहा था, जो खुद को कानून से ऊपर समझता था। ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ नाम से सक्रिय इस गैंग का मुख्य पेशा था। कीमती जमीनों पर जबरन कब्जा करना, व्यापारियों से रंगदारी वसूलना और हथियारों के बल पर लोगों में दहशत फैलाना। इस गैंग के गुर्गे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खुलेआम अवैध हथियारों की नुमाइश करते हुए रील्स डालते थे, ताकि शहर में इनका दबदबा बना रहे। लेकिन दोस्तो एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने इस गैंग की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का मन बना लिया था।
दोस्तो पुलिस ने जब इस गैंग के खिलाफ सबूत जुटाए, तो एक के बाद एक कई खौफनाक राज सामने आए। गैंग का लीडर जग्गा उर्फ जगप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर देहरादून के क्लेमेनटाउन, प्रेमनगर और पटेलनगर इलाकों में जमीनों की डीलिंग में रंगदारी वसूलता था। जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता, उसे हथियारों के दम पर चुप करा दिया जाता था। इस गैंग के बढ़ते हौसलों को देखते हुए देहरादून पुलिस ने इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, यानी ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत मुकदमा दर्ज किया और रातभर चले सर्च ऑपरेशन में जग्गा समेत तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। दोस्तो इस गैंग का सबसे घिनौना चेहरा यह था कि ये देहरादून के प्रतिष्ठित कॉलेजों और स्कूलों के युवाओं को अपना निशाना बनाते थे। उन्हें लग्जरी लाइफस्टाइल और हथियारों का रौब दिखाकर गैंग में शामिल किया जाता था और फिर उनसे अवैध काम करवाए जाते थे। एसएसपी देहरादून ने साफ चेतावनी दी है कि इस गैंग के सदस्यों ने अवैध रूप से जो भी संपत्तियां और जमीनों पर कब्जे किए हैं, गैंगस्टर एक्ट के तहत उन सभी संपत्तियों को बहुत जल्द कुर्क यानी फ्रीज किया जाएगा। इस गैंग के वित्तीय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है कि इन्हें पीछे से कौन से बड़े सफेदपोश लोग फंडिंग कर रहे थे। दोस्तो देहरादून पुलिस की इस बड़ी कामयाबी ने यह साफ संदेश दे दिया है कि देवभूमि में किसी भी तरह का ‘गैंग कल्चर’ या माफिया राज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रीलबाजों और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भटकाने वाले तथाकथित डॉनों का ठिकाना अब सिर्फ और सिर्फ जेल की कालकोठरी होगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर इस गैंग या किसी अन्य अपराधी ने उन्हें डराया-धमकाया है, तो वे बिना किसी डर के सामने आएं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं, उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। अब दोस्तो खुद को ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ कहने वाले आज कानून के शिकंजे में सलाखों के पीछे अपनी सलामती की भीख मांग रहे हैं। पुलिस का यह एक्शन उन सभी अपराधियों के लिए एक बड़ा सबक है जो देवभूमि की शांति को भंग करना चाहते हैं। देहरादून पुलिस की इस आक्रामक कार्रवाई पर आपकी क्या राय है?