देहरादून रिलायंस शोरूम डकैती: शशांक गैंग का एक और शातिर दबोच, साथियों के साथ ऐसे लूट को अंजाम

देहरादून रिलायंस ज्वेल्स में डकैती की घटना में शामिल ‘डीएसपी’ को दून पुलिस ने यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।

Share

उत्तराखंड के देहरादून में रिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती मामले पर आरोपीयों को पकड़ने के लिए पुलिस की लगातार कोशिश जारी है। इस बीच पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। Dehradun Reliance Jewelery showroom robbery case पुलिस ने इस वारदात में शामिल अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को हरियाणा के यमुनानगर जिले से गिरफ्तार किया है। सोनी उर्फ डीएसपी पर आरोप है कि उसी ने वारदात से पहले देहरादून में रैकी की थी। इतना ही नहीं अनिल सोनी उर्फ डीएसपी महाराष्ट्र सांगली रिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड का मुख्य आरोपी भी है। पुलिस ने बताया कि जून 2023 में महाराष्ट्र के संगाली में रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में कुछ बदमाशों ने डकैती डाली थी। इस डकैती कांड में छोटू राणा उर्फ महाराणा प्रताप, अनिल सोनी उर्फ डीएसपी, अंकुर उर्फ सिकंदर, पंकज सिंह उर्फ चमत्कार, रोहित सिंह उर्फ यमराज, सुधीर शर्मा उर्फ डेविड, गणेश उर्फ अन्ना और प्रिंस निवासी बिहार शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम बहुत बड़ा था। उसके कई कर्मचारी अलग-अलग काउंटर में फैले हुए थे। साथ ही बदमाशों के सामने समस्या ये थी कि शोरूम के सामने कई लोग ठेली लगाते है। बदमाशों को डर था कि वारदात के दौरान कही ठेली वाले पुलिस को फोन न कर दे। एसपी आफिस और पुलिस चौकी शोरूम के पास ही थी। इसीलिए बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए नया तरीका निकाला। तब बदमाश सुबोध सिंह ने रिलांयस शोरुम में पुलिस वाला बनकर ही एंट्री करने का आइडिया दिया। प्लान के मुताबिक किसी घटना का जिक्र करके शोरुम के सभी कर्मचारियों को एक जगह एकत्र करना था। जिसके लिए अनील सोनी ने नकली डीएसपी और सुधीर शर्मा उर्फ डेविड ने फर्जी एसआई का रोल किया था। इस तरह इस गिरोह ने महाराष्ट्र के सांगली में रिलायंस ज्वेलरी शोरूम के अंदर डकैती डाली थी।