उत्तराखंड: घायल महिला के सिर पर लगी थी चोट, दो दिन बाद सीटी स्कैन कराया तो उड़ गए होश

महिला के सिर का ऑपरेशन करने के बाद वहां से गोली निकली है। अब यह देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं कि किस ढंग से यह गोली चली, जो कि सिर के अंदर ही अटक गई।

Share

बीती 13 जनवरी को रायपुर स्थित थानो रोड पर एक महिला घायल अवस्था में मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल में भर्ती करवाया था। bullet was stuck in the head of the injured woman अब दो दिन बाद सिटी स्कैन में पता चला कि उसके सिर में गोली मारी गई है, जो कि अभी सिर में ही फंसी हुई है। महिला के सिर का ऑपरेशन करने के बाद वहां से गोली निकली है। अब यह देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं कि किस ढंग से यह गोली चली, जो कि सिर के अंदर ही अटक गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर महिला का फोटो देख हरिद्वार से उसकी बहन देहरादून पहुंची और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। सोनीपत से उसका पति भी गायब चल रहा है और महिला के ससुर की भी गुमशुदगी दर्ज है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी की शाम को पुलिस कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि थानो रोड बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। रायपुर पुलिस ने वहां पहुंची तो देखा कि महिला के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला के सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ है। इसके बाद सिटी स्कैन किया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। सिर में एक गोली अटकी थी। महिला फिलहाल बेहोशी की हालत में है। महिला की पहचान तानिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तानिया के ससुराल की एक संपत्ति हाइवे किनारे बनी हुई है। इस संपत्ति को लेकर उससे ससुराल में विवाद चल रहा है।