प्रदेश की अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर होती दिखाई दे रही है तो कुछ सीटों पर निर्दलीय, आम आदमी पार्टी, बसपा के उम्मीदवार कड़ी चुनौती दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 67.58 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 2017 के विस चुनाव में 75.68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में टक्कर
2022 के चुनावी समर में पहली बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन प्रदेश की अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होती दिखी है। कुछ सीटों पर निर्दलीय दोनों राष्ट्रीय दलों को चुनौती देते दिख रहे हैं तो बसपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी कुछ सीटों कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं।