मृतक आश्रितों को धामी सरकार ने दी सौगात, समूह ग की भर्तियों में मिलेगा मौका

धामी सरकार ने ग्रुप सी की सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा फ़ैसला किया है। इसके तहत अब प्रदेश में मृतकों के आश्रितों को भर्ती का मौक़ा मिल सकेगा।

Share

प्रदेश में मृतक आश्रितों को लेकर आखिरकार शासन ने अधिसूचना जारी कर नए साल से पहले उन्हें बड़ी सौगात दे दी है। Dhami government gave a gift दरअसल, समूह ग के पदों पर मृतक आश्रितों को भर्ती किए जाने का मौका दिया जा रहा है। जिसके लिए पहले ही धामी सरकार की कैबिनेट मंजूरी दे चुकी थी और अब इस पर शासन ने भी आदेश जारी कर दिया है। उत्तराखंड में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती की नियमावली में संशोधन कर दिया गया है। इस नई संशोधित नियमावली 2003 के तहत अब राज्य में समूह ग में मृतक आश्रितों को भी भर्ती होने का मौका मिल सकेगा। इस तरह अब लोक सेवा आयोग द्वारा निकल जाने वाली समूह ग की भर्तियों में भी मृतक आश्रितों को जगह दी जा सकेगी। इस तरह अब राज्य में समूह ग के सभी पदों पर मृतक आश्रित भर्ती हो सकेंगे।

इससे पहले संशोधन न होने तक समूह ग के पदों पर लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई भर्ती में मृतक आश्रितों को नहीं रखा जा सकता था। ऐसे में मृतक आश्रितों की तरफ से भी इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसी डिमांड को देखते हुए पहले इस मामले को उत्तराखंड कैबिनेट में लाया गया, जहां कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद मृतक अस्तित्व के लिए लोक सेवा आयोग के पदों पर भर्ती की अड़चन को दूर किया जा सका। जबकि अब शासन की तरफ से अधिसूचना जारी होने के बाद इस नई संशोधित नियमावली को लागू कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक़ नई नियमावली के तहत मृतकों के आश्रितों को सरकारी सेवा में ग्रुप सी और ग्रुप डी के कनिष्ठ सहायक और समकक्ष पद पर उपयुक्त सेवायोजन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आश्रितों को किसी भी पद पर भर्ती करने के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता होना ज़रूरी है।