धामी सरकार का एक्शन: यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया की जब्त की करोड़ों की जमीन

Spread the love

उत्तराखंड की धामी सरकार सख्त भू – कानून को लाने की कवायत कर रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों सरकार ने यहां की चार जिलों में बाहरी लोगों द्वारा खरीदी जा रही जमीन की जानकारी मांगी थी। MLA Raja Bhaiya’s land worth crores seized इसी क्रम में अभी 2 दिन पहले प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारी की बैठक कर कहा था कि बाहरी लोगों द्वारा खरीदी गई जमीन के उद्देश्य का पता लगाया जाए। बाहरी लोगों द्वारा यहां जमीन खरीद पर नक़ल कसने के क्रम में पहली कार्रवाई नैनीताल जिले में हुई है। राजा भैया के साथ विवादों को लेकर चर्चा में चल रहीं उनकी पत्नी भानवी सिंह को उत्तराखंड की सरकार ने बड़ा झटका दिया है। नैनीताल में खरीदी गई करोड़ों की जमीन को सरकार ने जब्त कर लिया गया है। नैनीताल जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भूमि पर अपना कब्जा ले लिया।

कैंची धाम के उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत के अनुसार राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने कैंची धामी (कौश्याकुटौली) तहसील के सिलटौना गांव में वर्ष 2006 में .555 हेक्टेयर (27 नाली) कृषि भूमि खरीदी थी। शर्तों के अनुसार भूमि का उपयोग कृषि और औद्यानिकी गतिविधियों के लिये किया जाना था। आरोप है कि 17 साल बाद भी वास्तविक भू उपयोग नहीं किया गया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से भूमि को सरकारी कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। भानवी सिंह की ओर से इस कदम को कमिश्नर कोर्ट और उत्तराखंड राजस्व बोर्ड में चुनौती दी गयी। दोनों जगहों से वह लड़ाई हार गयीं। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने इसी साल जून में जमीन को सरकारी कब्जे में लेने की प्रक्रिया तेज कर दी। एसडीएम पंत के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद भूमि पर राजस्व विभाग ने अपना कब्जा ले लिया है।