उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण इन दिनों जोरशोर से चल रहा है। मानसून की विदाई के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। Nepali Woman Died In Kedarnath इस बीच केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए आई नेपाल की महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। नेपाल निवासी महिला का शव बरामद कर लिया गया है। जोगिंदर कोइरीन के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। चीरबासा में महिला यात्री को एक घोड़े से धक्का लग गया। अचानक लगे धक्के से महिला संभल नहीं पाई और गहरी खाई में गिर गई। महिला के खाई में गिरने से वहां अफरातफरी मच गई, लेकिन खाई काफी गहरी होने के कारण कोई उसमें उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई से महिला का रेस्क्यू कर गौरीकुण्ड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। महिला का नाम जिखाकोदरिम पत्नी जोगिन्द्र कोहरिन निवासी जिला बीरा नेपाल बताई था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि महिला को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल लगाया गया था, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।