उत्तराखंड में एक बार फिर धरती के डोलने से लोग दहशत में आ गए। Earthquake in Pithoragarh district पिथौरागढ़ में सुबह तड़के 6:43 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया. लोग धरती हिलने से घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी भी तरह की जानमाल की क्षति की सूचना नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली जानाकारी के मुताबिक यह भूकंप के झटके पिथौरागढ़ में 5 किमी की गहराई में आया था। इससे पहले मार्च महीने में भी यहां भूकंप के झटके आए थे। आपदा कण्ट्रोल विभाग जिले से लगातार अपडेट ले रहा है। बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा चल रही है। ऐसे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री पहुंच रहे हैं। ऐसे में भूकंप के झटकों से स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालु भी दहशत में आ गए। गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। प्रदेश के कई जिले भूकंप के नजरिये से जोन चार और पांच में आते हैं। यही वजह है कि अक्सर इन जिलों में भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players