उत्तराखंड में भूकंप से लगातार धरती डोल रही है। जिससे लोगों में खौफ का माहौल है। उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। Earthquake In Uttarakhand उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। देर रात अचानक धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग एक-दूसरे को फोन कर भूकंप के बारे में जानकारी लेते नजर आए.म। हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूकंप के कारण जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी में री झटका देर रात करीब 1:21 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी तीव्रता 4.2 बताई है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में था। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई। केंद्र बडकोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी के आसपास बताया जा रहा है। टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में भी भूकंप महसूस किया गया। यह सोमवार तड़के आया और इसकी तीव्रता 2.0 थी। यह बहुत हल्का भूकंप था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। जिले में इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने भी लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जनपद माना जाता है। जिले के कई हिस्से भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं।