दोस्तो, हल्द्वानी में जुआ खेलने वाले ही बन बैठे शिकार और लुटेरे! SOG अफसर बनकर पहुंचे बदमाशों ने ऐसी डकैती को अंजाम दिया कि पुलिस भी रह गई हैरान!लेकिन जब पुलिस ने इस वारदात की एक-एक कड़ी जोड़ी, तो सामने आया जुए की लत, लाखों की हार और डकैती की पूरी खौफनाक साजिश का राज! कैसे अब पुलिस ने बदमाशों पर कसा है शिकंजा बताउंगाआपको पूरी खबर। दोस्तो चोरी का माल चंडाल खाए, हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हुई डकैती पर ये कहावत सौ फीसदी सच साबित हुई है! आधी रात को रईसजादे बंद दफ्तर में लाखों की गड्डियों के साथ जुए की फड़ सजाए बैठे थे, तभी पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG की टीम एंट्री मारती है। जुआरी डर के मारे सरेंडर कर देते हैं, बदमाश लाखों का कैश और सोना समेट कर फरार हो जाते हैं, लेकिन जब असली पुलिस ने इस नकली SOG गैंग का पर्दाफाश किया, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इस डकैती का मास्टरमाइंड कोई बाहरी डकैत नहीं, बल्कि उसी जुए की महफिल में लाखों हारने वाला एक शख्स निकला। आखिर कैसे जुए के कर्ज ने एक रईस को खूंखार लुटेरा बना दिया? वो मै आपको आज बताने जा रहा हूं थोड़ा गौर कीजिएगा और वीडियो को अंत तक जरूर देखिएगा। दोस्तो दरअसल दोस्तो हल्द्वानी के गोरापड़ाव में 19 अगस्त की रात एक ऐसी वारदात हुई जिसने उत्तराखंड पुलिस को हिलाकर रख दिया। शहर के कुछ बड़े कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर एक दफ्तर में लाखों रुपये का जुआ खेल रहे थे, तभी अचानक 3 लग्जरी कारों से 10 हथियारबंद बदमाश आते हैं, खुद को SOG अधिकारी बताते हैं और तमंचे की नोक पर 8 लाख रुपये कैश, सोने की भारी चेन, अंगूठियां और 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो जाते हैं। दोस्तो इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड यश सिडाना (किच्छा निवासी)जुर्म की वजह: जुए में लाखों रुपये का नुकसान + मां की गंभीर बीमारी जी हां दोस्तो पुलिस ने जब जांच की रफ्तार तेज की, तो 24 घंटे के भीतर वो सच सामने आया जिसने सबको चौंका दिया। इस महालूट का मास्टरमाइंड किच्छा निवासी यश सिडाना निकला।
दोस्तो यश इसी फड़ पर जुआ खेलकर लाखों रुपये हार चुका था और उस पर भारी कर्ज था। ऊपर से मां की बीमारी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लान बनाया कि क्यों न इस अवैध जुए के अड्डे पर ही डाका डाल दिया जाए, क्योंकि जुआरी गैर-कानूनी काम कर रहे हैं, इसलिए वे पुलिस के पास कभी शिकायत लेकर नहीं जाएंगे। दोस्तो एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर गठित 4 टीमों ने इस गैंग को दबोच लिया है। पुलिस ने सितारगंज के वंशप्रीत और बरेली (UP) के इनामी शूटर रखवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से देशी तमंचे, जिंदा कारतूस और लूट की आंशिक रकम बरामद हुई है। हालांकि, मास्टरमाइंड यश सिडाना और बड़ी रकम के साथ बाकी डकैत अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस यूपी के पीलीभीत और बरेली में लगातार दबिश दे रही है। दोस्तो “एसएसपी ने साफ कर दिया है कि भले ही पीड़ित जुआ खेल रहे थे, लेकिन किसी को उन पर डकैती डालने का हक नहीं है। पकड़े गए आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के नए और बेहद कड़े प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जाएगा, जिसमें आजीवन कारावास से लेकर सीधे मृत्युदंड तक की सजा हो सकती है। दोस्तो जुए के दलदल ने एक रईस को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस सनसनीखेज खुलासे पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में बताएं और वीडियो को शेयर करना न भूलें।