हरिद्वार: चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग का एक्शन, 45 बसों पर कार्रवाई | Uttarakhand News

Spread the love

चारधाम यात्रा के बीच हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन संचालकों पर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। Haridwar Luxury Buses Checked जिलाधिकारी के निर्देश पर दो दिनों तक चले रात्रिकालीन चेकिंग अभियान में बाहरी राज्यों से आने वाली बसों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई बसों में सीटों से छेड़छाड़, एचएसआरपी नंबर प्लेट का अभाव, इमरजेंसी गेट में खामियां, प्रेशर हॉर्न और बिना परमिट-टैक्स के संचालन जैसी गंभीर अनियमितताएं मिलीं। कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने 45 बसों के चालान किए, 6 वाहनों को सीज किया और 5 वाहनों की फिटनेस निरस्त कर दी। नेहा झा ने बताया कि कई चालक चप्पलों में वाहन चलाते मिले, जिन्हें सुरक्षा के मद्देनजर जूते पहनने की सलाह दी गई। विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।