हरिद्वार के पवित्र गंगा घाट से सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या आस्था स्थलों पर नियमों की अनदेखी ऐसे ही होती रहेगी?और क्या पवित्रता के नाम पर मर्यादा भी अब सिर्फ बहस बनकर रह गई है?गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने का वीडियो वायरल होते ही लोग भड़क उठे हैं, लेकिन सवाल ये है कि आखिर ऐसी स्थिति वहां बनी कैसे?क्या यह सिर्फ एक लापरवाही है या फिर धार्मिक स्थलों की संवेदनशीलता को न समझ पाने की बड़ी चूक? पूरे बवाल की पूरी खबर बताउंगा आपको अनपी इस रिपोर्ट में। दोस्तो जी हां दोस्तो गंगा घाट पर पालतू कुत्ते को नहलाने पर खड़ा हुआ विवाद, विरोध करने पर उल्टा उलझने लगी महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। दोस्तो इसी वीडियो को लेकर नया बड़़ा हंगामा खड़ा होता दिखाई दे रहा है, वो तब जब कुंभ की तैयारी चल रह है, लेकिन ये वीडियो भी खूब चर्चा में है। हरिद्वार, धर्मनगरी—जहां हर कण में आस्था बसती है, हर लहर में “मां गंगा” का स्वरूप दिखाई देता है, लेकिन इसी पवित्रता के बीच सामने आया एक ऐसा वीडियो जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक हलचल मचा दी है। सवाल सिर्फ एक वीडियो का नहीं है, बल्कि उस सोच का है जो बार-बार आस्था स्थलों की मर्यादा को चुनौती देती नजर आती है। दरअसल, हरिद्वार के सर्वानंद घाट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने परिवार के साथ गंगा घाट पर पहुंचती है और अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाते हुए दिखाई देती है। अब सवाल ये है कि क्या आस्था के सबसे पवित्र स्थल पर इस तरह का व्यवहार सामान्य माना जा सकता है? या फिर यह उस संवेदनशीलता की अनदेखी है, जिसे हर श्रद्धालु से अपेक्षित किया जाता है?
वीडियो के अनुसार, जैसे ही स्थानीय पंडितों और घाट पर मौजूद लोगों ने इस दृश्य को देखा, उन्होंने महिला का विरोध करना शुरू किया। विरोध बढ़ता देख माहौल तनावपूर्ण होने लगा और लोगों ने इसे गंगा की मर्यादा के खिलाफ बताया लेकिन इसी बीच महिला भी लोगों से उलझती नजर आई, जिससे बहस और तेज हो गई। सवाल यही उठता है कि क्या धार्मिक स्थलों पर आकर हम उनके नियमों और भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं, या फिर अपनी सुविधा और सोच को ही सर्वोपरि मान लेते हैं? हालांकि स्थिति बिगड़ती देख महिला के परिजनों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें समझाया। इसके बाद महिला अपने कुत्ते को लेकर तुरंत वहां से चली गई और मामला किसी तरह शांत हो गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि असली तूफान अब सोशल मीडिया पर उठ चुका है।वीडियो के वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कोई इसे “अज्ञानता” बता रहा है, तो कोई इसे “धार्मिक भावनाओं का अपमान” कह रहा है-इस मामले पर तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अधूरे ज्ञान के कारण लोग इस तरह की चेष्टा करते हैं, जो भावनात्मक रूप से बिल्कुल उचित नहीं है। मां गंगा सभी के लिए पूजनीय हैं और उनका सम्मान हर व्यक्ति का कर्तव्य है। तो क्या दोस्तो क्या यह सिर्फ “ज्ञान की कमी” है, या फिर बढ़ती लापरवाही का एक और उदाहरण? दोस्तो यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार हरिद्वार में गंगा घाटों पर ऐसे विवाद सामने आ चुके हैं, जिन्होंने आस्था और आधुनिक व्यवहार के बीच टकराव को उजागर किया है। अब जरूरत इस बात की है कि सिर्फ प्रतिक्रियाएं न दी जाएं, बल्कि यह भी तय किया जाए कि आस्था स्थलों की गरिमा को बनाए रखने के लिए नियम और जागरूकता कितनी जरूरी है। क्योंकि आखिर में सवाल यही है—क्या हम अपनी परंपराओं और आस्था का सम्मान करना सीख रहे हैं या फिर हर बार एक नया विवाद सामने आने का इंतजार कर रहे हैं?हरिद्वार के गंगा घाट पर सामने आए इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या आस्था स्थलों पर नियमों और मर्यादा का सम्मान हम भूलते जा रहे हैं.एक तरफ लोगों की भावनाएं हैं, आस्था है तो दूसरी तरफ ऐसे दृश्य, जो विवाद और नाराज़गी को जन्म दे रहे हैं।अब सवाल ये है कि यह सिर्फ एक लापरवाही थी या फिर धार्मिक स्थलों की संवेदनशीलता को न समझ पाने की बड़ी चूक?घटना के बाद लोग भड़क गए, वीडियो वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई लेकिन समाधान क्या है?क्या सिर्फ विरोध और चर्चा ही काफी है या फिर अब समय आ गया है कि ऐसे मामलों पर स्पष्ट नियम और सख्ती तय की जाए?आपकी राय क्या है?