कर्णप्रयाग में आखिर ये क्या हो गया? क्या देवभूमि में अब मामूली विवादों का जवाब तलवारों से दिया जाएगा? क्या तीर्थ और पर्यटन नगरी में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? और आखिर ऐसा क्या हुआ कि देखते ही देखते सड़कें रणभूमि में बदल गईं और बदरीनाथ हाईवे पर जनता को उतरना पड़ गया? बवाल और पर्यटकों तलवार बाजी की पूरी कहानी बताउंगा आपको। दोस्तो चमोली के कर्णप्रयाग से आई तस्वीरों ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि कई स्थानीय लोग घायल हो गए। आरोप है कि झड़प के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और नाराज स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ हाईवे जाम कर दिया। सवाल सिर्फ एक झड़प का नहीं है। सवाल यह है कि आखिर कर्णप्रयाग जैसे शांत शहर में हालात इतने बिगड़े कैसे? सुरक्षा व्यवस्था कहां थी? और ऐसी नौबत आई ही क्यों कि लोगों को न्याय की मांग के लिए सड़क पर उतरना पड़ा? उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कर्णप्रयाग शहर में आज मंगलवार 16 जून को सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। दोस्तो इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर जाम भी लगा दिया था। हाईवे पर जाम लगने का कारण बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब आने-जाने वाले भक्तों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले का शांत कराने का प्रयास किया।
दोस्तो फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक सिख श्रद्धालुओं का एक दल हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहा था। इसी दौरान कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में किसी बात को लेकर उनका स्थानीय लोगों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान तलवारबाजी की भी सूचना है, जिसमें कुछ लोगों के मामूली रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। जाम के चलते यात्रा मार्ग पर वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोकना पड़ा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है फिलहाल विवाद के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कर्णप्रयाग सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सिख श्रद्धालुओं की कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हुई और जिसके बाद सिख श्रद्धालु ने स्थानीयों लोगों पर तलवार से हमला किया गया, जिसमें कुछ लोग घायल है।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी हंगामा किया गया और ट्रैफिक को जाम किया. फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है। स्थानीय लोगों को समझने की कोशिश कर रही है। कुछ देर बाद आवाजाही के लिए यातायात सुचारू हो जाएगा। तो दोस्तों, कर्णप्रयाग में हुए इस बवाल ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर देवभूमि की शांत फिजाओं में ऐसा माहौल क्यों बन रहा है कि मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल जाए? क्या तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है? और सबसे बड़ा सवाल, क्या कानून का डर खत्म होता जा रहा है? जिस कर्णप्रयाग से चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लाखों श्रद्धालु गुजरते हैं, वहां सड़क पर तलवारें लहराने और हाईवे जाम होने की तस्वीरें निश्चित तौर पर चिंता बढ़ाने वाली हैं। राहत की बात यह है कि पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लेने का दावा किया है, लेकिन अब सबकी नजर जांच पर टिकी है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस पूरे विवाद का जिम्मेदार कौन है? दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी? और क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे?फिलहाल कर्णप्रयाग में हालात सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन इस घटना ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को लेकर कई सवाल पीछे छोड़ दिए हैं।इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।